फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोला रे डोला मन डोला पर झूमे किन्नू के विद्यार्थी

विज्ञापन
स्कूल में धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाज सेवी ईश्वरी नंद बरोगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच का संचालन मैना भलूनी और देवेंद्र हष्टा ने किया।

वार्षिक समारोह के दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। स्कूल की सिमरन और हिमानी ने डोला रे डोला मन डोला गाने पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


समारोह के बीच में स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभागार में मौजूद लोगों के समक्ष रखी। स्कूल के विशेषर लाल को हेड ब्वॉय और रीता को हेड गर्ल के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं बेस्ट ब्वॉय सौरभ साही, बेस्ट गर्ल ईशिका, बेस्ट प्लेयर गर्ल अनीता, बेस्ट प्लेयर ब्वॉय जविशेक, बेस्ट एथलीट उपमा चुना गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रीना, मुस्कान, साहिल, कपिल, सौरभ, सुजाता, नीतिन, रमिता, वंशिका, धीरज, साहिल, विकास, वरसूल, राखी, कपीला, रीया, रीता, इंद्रा, इशिका, संतोष, साहिल औैर अलका को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में प्रतिभा ठाकुर, तनुजा बरोगी को और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिपा कुमारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम सिंह, पंचायत उप प्रधान ज्ञान खाची, लाल सिंह डिंगटू, राजेंद्र भलूनी, डीपीई दुर्गा प्रसाद, डॉ. प्रताप सिंह, ईश्वर चौहान, विजय भलूनी, गीरजा, सुरेश राक्टा, उर्मिला, प्रतिभा, कमलेश, अमित और छात्रों ने अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें