फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सीख रहीं सिलाई और अचार बनाने की विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तहत महिला कल्याण परिषद किन्नौर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सिलाई, अचार बनाने का प्रशिक्षण दे रही है। शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण करना और उन्हें इस व्यवसाय को अपनाकर आर्थिकी को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष कुमारी रतन मंजरी नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य मकसद महिला को स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं आजीविका कमा कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। परिषद की सचिव सीमा नेगी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब तीस सदस्यों को यह प्रशिक्षण बीस नवंबर से तीन दिसंबर तक दिया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण के तीसरे दिन अचार बनाने की प्रक्रिया सिखाई गई।
विज्ञापन


मंजरी ने बताया कि महिला कल्याण परिषद महिलाओं के उत्थान के लिए समय-समय पर कई प्रकार के शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें