फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले हुआ बाईपास का शिलान्यास, अब जाकर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से तीन माह पहले बाईपास का काम शुरू
विज्ञापन

ठियोग में प्रदेश सरकार के करोड़ों विकास कार्यों का काम धीमा
पांच साल में विकास कार्य पूरा होने का किया था दावा
अजय ठाकुर
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने पर अपर शिमला का मुख्यद्वार कहलाने वाले ठियोग में करोड़ों रुपये के शिलान्यास किए। जिन योजनाओं के शिलान्यास किए गए उनका काम पांच वर्षों में पूरा करने का दावा किया गया। लेकिन इनका काम अभी तक धीमा चल रहा है। ठियोग के बाईपास का कार्य चुनाव से ठीक तीन माह पहले शुरू किया गया। इसी तरह से पिछले दो दशकों से बस अड्डे के भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है।
ठियोग से कोटखाई, चौपाल, रोहड़ू, रामपुर और किन्नौर के लिए दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन बाईपास नहीं होने से वाहनों को कस्बे की तंग सड़क से निकलने में मुश्किल होती है। ठियोग बाईपास के भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्र ने 14.50 करोड़ की राशि जारी की थी। हालांकि मुआवजे की राशि 19.90 करोड़ बनती है। लेकिन केंद्र ने अभी फिलहाल मुआवजे की पहली किस्त को जारी किया है। सवा दो किलोमीटर बाईपास के लिए करीब 33 करोड़ का टेंडर हुआ है। ठियोग में बाईपास की आवश्यकता है और यह मुद्दा पिछले 20 सालों से चुनाव में सुर्खियों में रहा है। हालांकि इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि कांग्रेस सरकार ने इसके निर्माण को लेकर रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसका काम शुरू किया। इन दिनों रहीघाट से जनोगघाट की ओर बाईपास के निर्माण का कार्य चल रहा है और ठेकेदार को एक साल के भीतर इसे पूरा करने को कहा गया है। बाईपास के बनने से ट्रैफिक की समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन


पोटेटो ग्राउंड का स्टेज टूटा
ठियोग का ऐतिहासिक पोटेटो ग्राउंड का स्टेज भी बाईपास के निर्माण कार्य के चलते तोड़ना पड़ा। यहां प्रेमघाट में एक बड़ा चौराहा बनेगा। एनएच प्राधिकरण ने इसकी 28 लाख की डैमेज पेमेंट नगर परिषद को दी है। स्टेज को दोबारा उसी तरह से बनाया जाएगा। पोटेटो ग्राउंड का यह स्टेज स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा हुआ है।

मुआवजा दिया जा रहा : पासंग
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक्सईएन पासंग नेगी ने बताया कि बाईपास में लगने वाली निजी भूमि के अधिग्रहण के लिए 19 करोड़ 90 लाख मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से 14 करोड़ 50 लाख की राशि पहुंच गई है। इसे भूमि मालिकों में बांटा जा रहा है। बाईपास के निर्माण के लिए 33 करोड़ का टेंडर हुआ है और कटिंग का कार्य चल रहा है।

रात-दिन चल रहा काम : सुनील
ठियोग शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि बाईपास को लेकर रात-दिन कार्य चल रहा है। ठियोग में विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा सरकार इतने विकास कार्य आने वाले 20 साल में नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


एक भी कार्य पूरा नहीं : गौरव
ठियोग भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ठियोग शहर में करोड़ों के शिलान्यास किए थे। लेकिन उनमें से एक भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यह सिर्फ चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें