फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में विकराल बन रही ट्रैफिक समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा में ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के तबादले के कारण बिगड़ी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी नारकंडा में इन दिनों ट्रैफिक जाम से लोग बहुत दिक्कतें झेल रहे हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण काफी संख्या में सैलानी इस तरफ का रूख कर रहे हैं। ऐसे में आए दिन वाहनों की लंबी-लंबी कतारों के कारण सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
पर्यटन नगरी नारकंडा के लिए अकसर पर्यटकों की आवाजाही रहती है, लेकिन ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने के लिए पुलिस प्रशासन भी नाकाम रहा है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत नारकंडा ने स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवाया। लोगों के अनुसार यहां नियमित तौर पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं होता इसीलिए यहां पर जाम की समस्या अधिक पेश आती है। यहां से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का तबादला होने के बाद समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत नारकंडा की प्रधान कमलेश कैंथला और उपाध्यक्ष राज कंवल के अनुसार जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए कई बार एसपी शिमला को लिखित रूप से सूचित किया गया है। नारकंडा में तैनात पुलिस कर्मचारी का तबादला होने के कारण समस्या और गहरा गई है। इन दिनों बर्फबारी होने के कारण काफी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। इससे समस्या और गहरा गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से जल्द से जल्द ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें