अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रूप सिंह
चौपाल कार्यकारिणी में लायक राम को महामंत्री चुना गया
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडल चौपाल के चुनाव में रूप सिंह उप-वन राजिक बमटा रेंज को अध्यक्ष चुना गया। देइया रेंज में कार्यरत वन रक्षक लायक राम समाला को महामंत्री बनाया गया। योगेंद्र मेहता (चौपाल वन परिक्षेत्र) को वरिष्ठ उप प्रधान, वन रक्षक आशा रावत को उप प्रधान, वन रक्षक सुमन शर्मा को संगठन सचिव, उप वन राजिक विपिन शर्मा को प्रेस सचिव और रोशन शर्मा को नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष चुना गया है।
उप-वन राजिक निक्का राम को महासंघ का सलाहकार नियुक्त किया गया है। देइया रेंज से ज्ञान ओक्टा और नेरवा रेंज से देवेंद्र चौहान सदस्य होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह ने कहा कि महासंघ की ओर से वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को प्रभावी तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान सकार से यह भी मांग की गई कि वन कर्मियों को वर्ष 2017 - 18 की वर्दियां अभी तक नहीं मिल पाई हैं। कर्मचारियों को शीघ्र वर्दी और जूते मुहैया करवाए जाएं।