फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट आबंटन कमेटी में शामिल हो सभी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट आवंटन कमेटी में शामिल हों सभी पार्षद
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर की समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर रामपुर नगर परिषद के पार्षदों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष मीना कुमारी ने की।
बैठक में सभी पार्षदों ने एक मत होकर मांग की है कि इस बार मेले के दौरान किए जाने वाल प्लॉट आवंटन कमेटी में सभी पार्षदों को शामिल किया जाए। पार्षदों ने मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला से मांग की है कि आवंटन कमेटी में नप के सभी पार्षदों को शामिल किया जाए या फिर किसी भी पार्षद को इस कमेटी में न रखा जाए। उन्होंने चेताया कि यदि आवंटन कमेटी में सभी को शामिल न करके एक दो पार्षदों को शामिल किया गया तो सभी पार्षद मेले का बहिष्कार करेंगे। इस बैठक में दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक सूद, पार्षदों में नरेश नेगी, उषा चौहान, नीलम गुप्ता, चूड़ामणी शर्मा, अनु गोस्वामी, सुधांशु कपूर, विशेषर लाल पंकज बराड़ और रीता बादल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में सभी पार्षदों ने प्लाट आवंटन कमेटी में सभी पार्षदों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को शनिवार को उपायुक्त शिमला को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें