फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में शुरू हुई टी-20 क्रिकेट स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। टी-20 क्रिकेट स्पर्धा सोमवार को आरंभ हो गई है। जिला शिमला खेल सांस्कृतिक व पर्यावरण संघ द्वारा आयोजित की जा रही क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। इस मौके पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रिकेट स्पर्धाओं का आयोजन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू, पटेल ग्राउंड हाटकोटी तथा ग्रीन पाक स्टेडियम चिड़गांव में किया जा रहा है। मंगलवार से पंजीकृत टीमों के माध्यम मैचों का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा में 70 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

एचपीएससीईए के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करने के उद्देश्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिमला के विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट मैच हो रहे हैं। जिसके लिए विभिन्न जोन भी बनाए गए हैं। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला पांच नवंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम रोहड़ू में होगा। समापन समारोह में राज्यपाल देवव्रत आचार्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व एचपीएससीईए जिला अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस एससी सैल के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, प्रदेश कांग्रेस सचिव ईश्वर दास छवारू, एचपीएससीईए रोहड़ू जोन अध्यक्ष कुलदीप चौहान, महासचिव विक्रम सैन, एचपीएससीईए छौहारा जोन अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर, महासचिव कुलदीप बिजरवाण, खुशी राम चौहान, ईश्वर सिंह, अमर सिंह धांटा, शक्ति लाल नेगी, सुशील चौहान, शमशेर ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा उर्मिला नागु सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें