फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तति पेशकर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पर बांधा समा
विज्ञापन

ननखड़ी एसोसिएशन कार्यक्रम का सालाना समारोह
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में सोमवार को ठिरशु कार्यक्रम की धूम रही। रामपुर कॉलेज के सभागार में हिल्स क्वीन ननखड़ी एसोसिएशन की ओर से आयोजित ठिरशु कार्यक्रम में शिमला ग्रामीण विधायक और एचपीएससीईए अध्यक्ष टिका विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं स्थानीय विधायक नंदलाल भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों को स्वागत किया।
समारोह को आगाज मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसोसिएशन की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पेश करके खूब वाहवाही लूटी। काजल एंड ग्रुप ने नाटी पेशकर धमाल मचाया। अंकित एंड ग्रुप ने डांस पेश कर सभागार में मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद एसोसिएशन के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। निकिता ठाकुर ने सोलो और पंजाबी डांस पेश किया। वहीं तमन्ना ने सोलो डांस, जनजातीय छात्रावास की छात्रा शिल्पा शर्मा एंड कंपनी ने नाटी प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। सुरेश शर्मा और डिंपल ठाकुर ने कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विक्रमादित्य ने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एचपीएससीईए की ओर से आयोजित की जा रही 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। ये पूरी तरह से राजनीति से दूर है। रामपुर कॉलेज मिनी विश्वविद्यालय के तौर पर जाना जाता है। यहां की मूलभूत सुविधाएं पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। इस अवसर पर साहिब सिंह मेहता, ज्ञान सिंह मेहता, जसवीर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, ध्रुव शर्मा, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, हरदयाल ठाकुर, सतपाल मेहता, राजीव नेगी, राजीव चौहान, अशोक नेगी, हरीश मेहता, मनीष चौहान, अखिल मेहता, विकास ठाकुर, जतिन मेहता, सुशील ठाकुर, रिपुदमन और जगदीप शर्मा सहति कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें