फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के 39 बाल वैज्ञानिक अब चंबा में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

9 से 12 अक्तूबर को होगा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन
बाल विज्ञान सम्मेलन में 39 में से 26 छात्राओं को मिली जीत
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चंबा जिले में 9 से 12 अक्तूबर को आयोजित होने वाले 4 दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में किन्नौर जिले के 39 बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। रावमापा रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में रामापा दाखो के अंकुश, डीएवी स्कूल रिकांगपिओ से दिव्या प्रभा ने विज्ञान क्रियाकलाप में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

वहीं हिमालयन स्कूल रिकांगपिओ की निवेदिता नेगी और विलक्षण नेगी ने जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी में पहले स्थान पर बाजी मारी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा के निरंजन सिंह, वरिष्ठ वर्ग में बटसेरी से सिमरन ने विज्ञान क्रियाकलाप, सापनी से सूर्यकांत ने मैथ ओलंपियाड में अव्वल स्थान हासिल किया। कानम स्कूल की मुस्कान नेगी, अनामिका और आकृति सहित जिले के 39 नौनिहालों ने सफलता हासिल की, जो अब चंबा जिले में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। जिला स्तर पर आयोजित इस बाल विज्ञान सम्मेलन में छात्राओं का दबदबा रहा, जिसमें 39 में से 26 छात्राओं ने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में अपनी जगह सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध मेें बाल विज्ञान सम्मेलन के जिला संयोजक गणेश नेगी ने बताया कि जिला स्तर पर 39 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयन हुआ है। सम्मेलन में इन विद्यार्थियों के लिए 11 एस्कॉर्ट टीचर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें