फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय सराहन दशहरा में दलीप सिरमौरी और बीरबल मुसाफि र मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव में दलीप सिरमौरी, बीरबल धमाल मचाएंगे
विज्ञापन

शिमला, कुल्लू और किन्नौर से डेढ़ दर्जन देवी देवता करेंगे शिरकत
सराहन में दशहरा और शरद नवरात्र को लेकर तैयारियों जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय दशहरा मेले में दो दिन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या 20 अक्तूबर को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और 21 को स्टार नाइट में दलीप सिरमौरी और बीरबल मुसाफिर धमाल मचाएंगे। उक्त मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दशहरा मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले के लिए रामपुर, कुल्लू और किन्नौर के दर्जनों देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान आईपीएच, बिजली बोर्ड, पुलिस सहित सभी विभागों को अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। शरद नवरात्रों से पहले मंदिर में मूर्तियों और मंदिर परिसर को हर साल की तरह सजाने की योजना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ज्यूरी सराहन के बीच ब्लाक प्वाइंट राई खड्ड से सराहन मंदिर जाने के लिए एचआरटीसी की एक स्पेशल बस लगाई जाएगी। मेले में यदि जरूरत पड़ी तो और बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। दशहरा मेले में दुकानों के प्लॉट की नीलामी मेले से तीन-चार दिन पहले की जाएगी। इस बार पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को सड़क किनारे में ही वाहन खड़े करने पड़ेंगे। इस अवसर पर भीमाकाली मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी, नायब तहसीलदार दीवान सिंह, डॉ. देवीका चौहान, प्रिंसिपल राजवंश नेगी, एसडीओ कृष्ण शर्मा, पंचायत उपप्रधान गीतादत्त शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान शेर सिंह सोनी, भीमाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान शीशी राम मेहता, बबलू बिष्ट, एएसआई सोमदत्त, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें