फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर प्राथमिक स्कूलों में होंगी प्री प्राईमरी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं
विज्ञापन

कन्या स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
चार खंडों से आए 93 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों प्री प्राइमरी कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में तीन दिवसीय प्री प्राइमरी कक्षाओं को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शशि बाला नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही।
प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा खंड सराहन के 17, कुमारसैन के 41, ननखड़ी के 17 और रामपुर के 17 स्कूलों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में प्री प्राइमरी के प्रदेश रिसोर्स पर्सन लोकेंद्र नेगी, निशा ठाकुर, जिला समन्वयक कुंजन, खंड समन्वयक नरेंद्र वर्मा, हेमराज कायस्थ और मेहर चंद गौतम ने चारों शिक्षा खंडों से आए प्राथमिक शिक्षकों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया। शिविर के दौरान इन शिक्षकों को समूह वाले खेल, त्यौहार, राष्ट्री पर्व मनाने, रेत, मिट्टी, पानी से खेलने सहित विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र नेगी के अनुसार एक अक्तूबर से प्रदेश के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए तीन दिनों तक चार शिक्षा खंडों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 1 से 6 अक्तूबर तक स्कूलों में चार से पांच वर्ष के बच्चों का दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें