फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बीडीओ के तबादले के बाद नए बीडीओ ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में नए बीडीओ ने संभाला पदभार
विज्ञापन

जिला कुल्लू के नग्गर से स्थानांतरित होकर आए केआर कपूर
केलांग, गोहर और कुल्लू में बतौर बीडीओ दे चुके हैं सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के नए बीडीओ कीमत राम कपूर ने अपना पदभार संभाल लिया है। कुल्लू जिला के नग्गर से स्थानांतरित होकर रामपुर आए केआर कपूर इससे पहले केलांग, गोहर और कुल्लू में बतौर बीडीओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
राज्य सरकार के तबादला आदेशों के बाद रामपुर में नए बीडीओ केआर कपूर गत 30 जून को नग्गर विकास खंड अधिकारी के पद से रिलीव होकर रामपुर आ गए थे। नग्गर बीडीओ पद से रिलीव होने में उनको टीआर वन में हस्ताक्षर करने के बाद रामपुर बीडीओ का कार्यभार तत्काल संभालने के लिए रवाना कर दिया गया था। हालांकि वे गत सोमवार को पदभार संभालने के लिए रामपुर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए थे, परंतु यहां पर तैनात पुराने बीडीओ ने अपना पद नहीं छोड़ा था। सरकार ने पूर्व बीडीओ का तबादला शॉट स्टे के बावजूद यह दलील देकर किया था कि उनका स्थानांतरण जनहित को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तबादला आदेशों में शहरी विकास विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने स्पष्ट किया था कि स्थानांतरित किए बीडीओ को तत्काल प्रभाव से अपना पदभार संभालना होगा। रामपुर के नए बीडीओ केआर कपूर गत सोमवार को पदभार संभालने के लिए पहुंच गए थे, परंतु उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद रामपुर के नए बीडीओ केआर कपूर ने बताया कि रामपुर विकास खंड की सभी पंचायतों में समान विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ संबंधित वर्गों तक पहुंचे, यह उनका लक्ष्य रहेगा। उनका कहना है कि रामपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें