फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावार्ड के 9 करोड़ से संवरेगी सापनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ करोड़ से संवरेगी संकीर्ण सड़क
विज्ञापन

कड़छम से सापनी तक मार्ग का होगा विस्तार, हालत सुधरेगी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
कड़छम से सापनी नौ किलोमीटर संपर्क मार्ग का विस्तार और हालत सुधरेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। अब कड़छम से सापनी संकीर्ण मार्ग पर सफर अच्छा होगा। लोक निर्माण विभाग के पास नाबार्ड के तहत नौ करोड़ का बजट है। सड़क की हालत सुधरने से ग्रामीणों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रधान चैनराम नेगी, उप प्रधान भारत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमारी नेगी, ग्रामीण विकास एवं स्वयंसेवक संगठन अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, वार्ड सदस्य कुशला देवी नेगी, देवराज नेगी, शुक्रमणि नेगी, प्रेम कुमार नेगी, कमलानंद नेगी, शेर सिंह नेगी, विद्या, भगत नेगी, शांति राम नेगी, अनीता कुमारी नेगी ने कहा कि सड़क का मामला विधायक जगत सिंह नेगी ने उठाया था। उधर, विभाग के एक्सईएन भावानगर किन्नौर आरएल चौहान ने कहा कि कड़छम-सापनी संपर्क सड़क की निविदा खुल चुकी है। आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें