फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल तरीके से पढ़ाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को चार शिक्षा खंडों के प्रारंभिक शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला का विधिवत समापन हो गया। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार पर आधारित कार्यशाला 26 मार्च से शुरू हुई थी। चार खंडों के प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में अरविंदो सोसायटी दिल्ली से आए स्रोत व्यक्ति अभिषेक वर्मा और सोनू ने विभिन्न प्रकरणों जो शून्य निवेश नवाचार में निहित है, को उद्धारण सहित व्याख्यान दिया।
प्राथमिक शिक्षकों को पठन पाठन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने, कला शिल्प से बच्चों का सर्वांगीण विकास करने, खेल-खेल में शिक्षा सामुदायिक सहभागिता से स्कूल का विकास एवं संवर्धन, सरल अंग्रेजी, पुरानी शैक्षणिक पद्धति को छोड़कर नई तकनीक से रोचक एवं मनोरंजक बनाने, बाल संसद के माध्यम से लोकतंत्र की जटिल प्रक्रिया को समझना और लोकतंत्र के लिए भावी पीढ़ी को तैयार करने के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में सबसे पहले शिक्षा खंड रामपुर के प्रारंभिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें छह दिन तक अलग-अलग स्कूलों से अध्यापक मौजूद रहे। चार से आठ मई तक शिक्षा खंड ननखड़ी के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। नौ मई से शिक्षा खंड सराहन के शिक्षकों, शिक्षा खंड कुमारसैन के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में करीब 918 शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर खंड परियोजना अधिकारी रामपुर रतन चंद गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने स्कूलों में कार्यान्वित करने की अपील की। इस दौरान हेमराज कायस्थ, मेहर चंद गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें