अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के छोटा कंबा में देवी नागिन युवक मंडल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नाथपा की टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला नाथपा और मेजबान टीम छोटा कंबा के बीच खेला गया। नाथपा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवरों में 85 रन का लक्ष्य मेजबान टीम के समक्ष रखा। लेकिन मेजबान टीम 73 रन पर सिमट गई।
प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में किन्नौर जिला परिषद अध्यक्ष प्रितेश्वरी नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजकों की ओर से विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब को 30 हजार रुपये की राशि दी। कल्ब के प्रधान शशिपाल ने बताया कि विजेता को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 12 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया। प्रतियोगिता में नाथपा के विक्की को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। छोटा कंबा के प्रदीप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और उमेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से पुरस्कृत किया। इस दौरान निचार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष योगराज नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवऋषि नेगी, बीडीसी सदस्य पौंडा मायूम नेगी, बीडीसी सदस्य बरी दीपक माथस, राधिका नेगी, सूर्यकांत और यशवंत नेगी मौजूद रहे।