फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की कल्पा पंचायत में बीते एक सप्ताह से ग्रामीण पेयजल किल्लत की समस्या से हजारों लोग जूझ रहे हैं। लोगों को करीब सात दिन से पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। पंचायत क्षेत्र के गांव युवारंगी, लांगसारिंग, सारयों सारिंग और रूनचांगमपो सहित कल्पा में ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है, जबकि आईपीएच विभाग ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पांगी नाले से कल्पा के लिए आ रहे पेयजल स्रोत में पानी कम होने से सर्दियों में दिक्कतें पेश आती हैं। ग्राम पंचायत कल्पा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य आत्म प्रकाश बिष्ट ने कहा कि आईपीएच विभाग और सरकार की लापरवाही से पांगी नाले से कल्पा गांव के लिए आने वाली करोड़ों की पेयजल योजना कारगर साबित नहीं हो रही। सर्दियों के मौसम में आईपीएच विभाग चाका से पानी की सप्लाई देता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक चाका से कल्पा पंचायत को पेयजल सप्लाई नहीं जोड़ी गई है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण मजबूरन गांव से दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन से पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने की मांग की है। इस बारे में आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के एसडीओ अंकित बिष्ट ने कहा कि युवारंगी और सब्जी मोहल्ला में कई जगह पुरानी पाइपों के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं, जिसके स्थान पर नए कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। यदि कल्पा के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा। जल्द ही चाका से भी आईपीएच विभाग पेयजल आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें