फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गणतंत्र दिवस के परेड में राहुल नेगी लेगा हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गणतंत्र दिवस के परेड में हिस्सा लेगा राहुल
विज्ञापन

जूनियर डिवीजन शिमला ग्रुप से एकमात्र होगा एनसीसी कैडेट चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर
जूनियर डिवीजन ग्रुप शिमला से राहुल नेगी एक मात्र एनसीसी कैडेट होगा, जो दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा। यह पहला मौका है, जब जूनियर वर्ग से एनसीसी कैडेट शिमला डिवीजन से दिल्ली गणतंत्र परेड में हिस्सा लेगा। रामपुर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट राहुल पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल रहा है।
विज्ञापन

राहुल नेगी की दिल्ली आरडी के लिए चयन की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन खुश है। राहुल नेगी ने इससे पूर्व मंडी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद चंडीगढ़ में प्रतिभा को देखते हुए राहुल का चयन रोपड़ के लिए हुआ। राहुल के पिता पवन नेगी पहाड़िया ने बताया कि उनका पुत्र शुरू से ही कुछ करने की ललक के साथ आगे बढ़ता रहा है। राहुल ने इस छोटी सी उम्र में कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुतियां दी हैं। वह मूल रूप से रामपुर उपमंडल के करांगला पंचायत के ब्योट गांव का रहने वाला है। राहुल के शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी तिलक राज शर्मा ने बताया की वह फिर से तैयारी के लिए रोपड़ जा रहा है। राहुल नेगी ग्रुप सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूप से हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें