फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतंर्राष्ट्रीय लवी मेले में रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
दस स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले मेें सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर
व्यवसायियों के सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस लेगी मदद
मेला मैदान, जगातखाना और ब्रौ पुल पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के 10 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों जिसमें मेला मैदान, ब्रौ और जगातखाना पुल जैसे क्षेत्र शामिल हैं, में पुलिस जवानों सहित सीसीटीवी कैमरों से पहरा रखा जाएगा।
मेला मैदान, मुख्य बाजार के कई स्थानों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कानून व्यवस्था बनाए रखेगी। मुख्य बाजार स्थित होटल और ढाबों में बीते वर्षों कई घटनाएं पेश आ चुकी हैं। ऐसे में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर हुड़दंगी जगातखाना और ब्रौ पुल का सहारा लेकर कुल्लू जिले में चले जाते हैं और पुलिस को उन्हें पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। ऐेसे में पुलिस के जवान ब्रौ और जगातखाना पुल तैनात रहेंगे, वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी कैमरों की मदद से मौके की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने शहर के व्यवसायियों से भी सीसीटीवी कैमरों को भी ऑन रखने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मेला मैदान और अन्य स्थानों पर 10 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। कैमरे स्थापित करने को लेकर सर्वे पूरा लिया गया है। मेला मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल सहित शहर के सभी स्थानों पर पुलिस की बराबर नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें