केदार नाथ पांडेय को सौंपा अध्यक्ष पद
अधिकारी एवं कर्मचारी एकता मंच छौहारा की बैठक
मनमोहन सिंह उपाध्यक्ष, दिलावर बने मुख्य सलाहकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी एकता मंच छौहारा की बैठक में आम सहमति से अधीक्षक केदार नाथ पांडेय को छौहारा इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक खंड विकास अधिकारी विजय कांत नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मंच की शेष कार्यकारिणी में ग्राम रोजगार सेवक मनमोहन सिंह उपाध्यक्ष, हरेश कुमार वरिष्ठ सहायक महासचिव, राजेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक कोषाध्यक्ष, खंड योजना अधिकारी दिलावर सिंह मुख्य सलाहकार, ग्राम रोजगार सेवक राकेश सोनी सलाहकार, एसबीएम समन्वयक राजीव कुमार प्रेस सचिव, ग्राम रोजगार सेवक नवीन कुमार संगठन सचिव चुने गए हैं। सदस्यों में संजीव कुमार, रमेश चंद, रोशन लाल, राकेश कुमार, सूरम राम, देवकू देवी, दुर्गा देवी, विजय कुमार, सोनी लाल, राजपाल, राज मोहन, दिवान चंद और बलबीर सिंह को चुना गया है। जिला कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ सहायक नरेंद्र सिंह, ग्राम रोजगार सेवक राजपाल, संजीव कुमार और रोशन लाल के नाम शामिल किए गए हैं।