फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को व्यापारमंडल रोहड़ू
विज्ञापन

को मिलेगा नया अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए 6 व्यापारियों ने भरा है नामांकन
12 को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। व्यापारमंडल रोहड़ू के चुनाव 12 अगस्त को होने जा रहे हैं। इस बार भी अध्यक्ष पद मतदान से ही तय होने वाला है। अध्यक्ष पद के लिए छह व्यापारियों ने नामांकन भरा है। व्यापारमंडल चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशी व्यापारियों से लगातार सहयोग के लिए अपील कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से दावेदारों के नामों की छंटनी की गई और 31 जुलाई को दो व्यापारियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के दावेदारों में अमित नेपटा, संजय प्रीत दत्ता उर्फ हैप्पी दत्ता, जगमोहन चौहान और प्रमोद शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में चुनाव प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि व्यापारमंडल अध्यक्ष पद के चुनाव 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होंगे। उसके बाद वोटों की गिनती पूरी होने पर चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित होंगे। चुनाव समिति के सदस्य सुभाष ठाकुर, राजा मुलतानी, कमल कुमार, हरी सिंह, दीपक चौहान, जितेंद्र मोक्टा और नरेंद्र चौहान की देखरेख में चुनाव किए जाएंगे।
पांच साल के लिए चुनी जाती है कार्यकारिणी
व्यापारमंडल रोहड़ू की कार्यकारिणी पांच साल के लिए चुनी जाती है। व्यापार मंडल में करीब एक हजार सदस्य शामिल हैं। व्यापारी पांच साल से लिए मतदान के माध्यम से अपना अध्यक्ष चुनते हैं और बाद में जो दावेदार अध्यक्ष बनता है वो अपनी कार्यकारिणी का चुनाव करता है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने कोई घोषणापत्र नहीं किया है जारी
इस साल व्यापारमंडल के चुनाव में कूदे चारों उम्मीदवारों ने अभी तक व्यापारियों के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। हालांकि पहले से व्यापारियों की मुख्य मांगों में बाजार में सफाई व्यवस्था बनाए रखना, दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग को हटाना, बाजार में शौचालय का निर्माण आदि मुख्य रही हैं। ऐसे में बीते पांच साल में बाजार में सफाई व्यवस्था में अवश्य सुधार हुआ, लेकिन वाहनों की पार्किंग और शौचालय के निर्माण का मामला सिरे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें