फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग, गंदगी-पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर नगर परिषद का वार्ड नंबर एक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में आता है। लेकिन यहां पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वार्ड में लोग पार्किंग, जगह-जगह गंदगी, पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर एक शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। यहां करीब 600 मतदाता हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों की संख्या हजारों में है। रामपुर शहर के शीश महल के साथ से शुरू हुआ यह वार्ड रचोली पंचायत के साथ तक फैला है।
शहर के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर, पिप्टी क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। स्वच्छता को लेकर आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी नगर परिषद इस वार्ड की गंदगी को ठिकाने लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वार्ड नंबर एक में रास्तों की हालत खस्ता है। वार्ड के टूट हुए रास्तों को ठीक करने में नगर परिषद दिलचस्पी नहीं दिखा रही। रामपुर शहर में पेयजल किल्लत को देखते हुए पूर्व प्रदेश सरकार और आईपीएच विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से समेज-रामपुर उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया था। इससे 24 घंटे पेयजल मुहैया करवाया जाना था। लेकिन वर्तमान में इस योजना के तैयार होने के बाद भी वार्ड नंबर एक के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


वाहनों के साथ तोड़फोड़ कर रहे हुड़दंगी
नप के वार्ड नंबर एक में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। पार्किंग न होने के कारण अधिकतर वाहन मालिक सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। रात के समय हुड़दंगी इन वाहनों के साथ तोड़फोड़ करते रहते हैं।


बच्चों को खेलने के लिए पार्क की नहीं कोई व्यवस्था
वार्ड नंबर एक के अनीता शर्मा, रंजीत नेगी, ईश्वर सिंह, सतीश कुमार, विजय कुमार, दुष्यंत मेहता का कहना है कि वार्ड में बच्चों को खेलने के लिए पार्क की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। वार्ड के लोग गंदगी, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, रास्तों और पार्क की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन




पार्किंग बनेगी, कूड़ा उठाने की योजना जल्द शुरू : नरेश
वार्ड नंबर एक के पार्षद नरेश कुमार ने कहा कि वार्ड को गंदगी मुक्त करने के लिए जल्द ही डोर टू डोर गारबेज क्लेक्शन योजना शुरू की जा रही है। वार्ड की पेयजल समस्या को लेकर विभाग से शिकायत की गई है। लेकिन विभाग लोगों को पर्याप्त पेयजल मुहैया नहीं करवा पा रहा। वार्ड में पार्किंग बनाने की योजना चल रही है। जल्द ही वार्ड में एक पार्किंग का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें