फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के छितकुल में 60 सेमीमीटर पड़ी बर्फबारी

विज्ञापन
किन्नौर के अधिकतर गांव अंधेरे में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकागंपिआ/सांगला(किन्नौर)
जिले में बुधवार को बर्फबारी और बारिश के चलते कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बर्फबारी और उच्च मार्ग-5 पर पूर्वनी झूला के पास चट्टानें खिसकने से निगम की बसें नेंसग, सागंला और पूर्बनी झूला के पास फंसी रहीं।

उच्च मार्ग-5 पर टापरी के समीप गर्म पानी, पांगी नाला के समीप और नेंसग पुल के पास ल्हासे गिरने से उच्च मार्ग बंद हुआ। इसे वीरवार करीब ढाई बजे बहाल कर दिया गया। किन्नौर और स्पीति के अधिकांश गांव बुधवार रात से अंधेरे में डूबे रहे। जिला में बुधवार दोपहर बाद से ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने के कुछ घंटे बाद से ही जिला मुख्यालय सहित अप्पर किन्नौर के सभी गांव में विद्युत बाधित हुई। जिस कारण जिला का अधिकांश गांव पूरी तरह अंधेरेे मे डूबे रहे। जिला के अधिकतर भागों में टावर लाइन से विद्युत सप्लाई की जा रही है। साथ ही पुरानी लाइन से भी विद्युत सप्लाई होती है। इसके बावजूद थोड़ी सी बर्फबारी से बिजली बाधित होने से विभाग की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त किन्नौर गोपालचंद ने भी माना कि जिला का अधिकांश क्षेत्रों खास कर जिला के ऊपरी क्षेत्र पूह उपमंडल के सभी गांवों में विद्युत बाधित है। आरएम रिकांगपिओ प्रेम कश्यप ने कहा कि नेसंग और सागंला में बसें फंसी हैं। उच्च मार्ग-5 पर पूर्बनी झूला के पास मार्ग अवरुद्ध होने से दो बसें फंसीं थी। वीरवार को मार्ग बहाली के बाद इनहें निकाला गया। सागंला, ठोपन, ठंगी, लंबर, बारंग, कल्पा, रोघी सहित पूह उपमंडल के कुछ गांव में बर्फबारी अधिक होने से बसें नहीं चलाई गई।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग अधिकारी डीके राघव ने कहा कि बर्फबारी और बारिश के कारण पवारी से पूह की ओर उच्च मार्ग-5 पर करीब पांच स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध थे। इसे वीरवार को बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन पीसी नेगी और एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने बताया कि अधिकांश ग्रामीण सड़कों को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें