सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर और ब्रौ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर रही। उनके साथ अवेरी स्थित भारतीय सेना के कर्नल एस राजा वेलू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह का आगाज छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों ने अंग्रेजी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरी कक्षा के कलाकारों ने ओम साईं राम और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने नाटी, पांचवीं कक्षा के छात्रों ने तमिल गीतों और चौथी कक्षा के छात्रों ने नाटी डालकर मन मोहा। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में हार्दिक चौहान को हेड ब्वॉय और सृजल मौयी को हेड गर्ल के खिताब से नवाजा गया। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर नवाजा। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में रायना बदरेल, अभिज्ञान, आर्यन, सौम्या, मोहित, अभिनव, वजुल, अरविंद सिंह, सक्षम खूंद, यशस्वी रांझा, रिशिता, रियांश, सौम्या, क्षितिज ध्रुव, निहिता चौहान, अर्चिता पटियाल, राहुल कुमार, एंजल नेगी, आकांक्षा, कुनाल भारद्वाज, मानसी, इशा, दीक्षित, सूजल, मन्नत, गौरवी सहित दर्जनों विद्यार्थी शामिल रहे। समारोह की मुख्यातिथि डेजी ठाकुर ने पुरस्कृत हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों से जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान सुरभी राजा वेलू, मेजर डीपी सिंह, रूबिना, प्रभा जिष्टू, शशि भूषण, अनिल चौहान, श्याम मेहता, अनु पौंड, किशोर परमार सहित शिक्षक और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।