फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में पर्यटन निगम (एचपीटीडीसी) के होटल हाटु में नव वर्ष के जश्न को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नव वर्ष पर आए मेहमानों के लिए विशेष तौर पर पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इन पहाड़ी व्यंजनों में सिड्डू घी, पहाड़ी डोसा, पहाड़ी खिंचड़ू शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन से देश, विदेश के सैलानियों को लुभाया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिसमस से लेकर नव वर्ष तक होटल हाटु तथा क्षेत्र के सभी होटलों की एडवांस बुकिंग हो गई है। नारकंडा के होटल तेदिज, होटल सरा, हिल टॉप रिजोर्ट शिलारू के एमडी भीम चौहान ने बताया कि पर्यटकों के नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए डीजे पार्टी तथा बोर्न फायर का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ नए वर्ष पर आए पर्यटकों के लिए पहाड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष फागू, कुफरी में बर्फबारी कम होने से पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नारकंडा का रुख कर रही है, जिससे नारकंडा के होटल व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक लौटी है। पहली बर्फबारी के दौरान नारकंडा के हाटु पीक तथा देरठु पीक पर आधा फीट बर्फ दर्ज की गई थी। नए वर्ष के अवसर पर क्षेत्र के होटल व्यवसायी फिर से अच्छी बर्फबारी की उम्मीद लगाए हैं। है, जिससे उनके कारोबार में और तेजी आएगी।

सुविधा के लिए सभ इंतजाम : विपिन
एचपीटीडीसी होटल हाटु के प्रबंधक विपिन जिष्टू ने बताया कि होटल हाटु में हर वर्ष की तरह इस बार भी नव वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए सारे इंतजाम कर दिए गए हैं। होटल के सारे रूम एडवांस बुकिंग में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें