फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा निर्माण में जमीन का पेच

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल मुख्यालय कुमारसैन में बस स्टैंड निर्माण में जमीन ट्रांसफर का पेच फंस गया है। इससे यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है। गत वर्ष कुमारसैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुमारसैन में बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन आज करीब डेढ़ वर्ष बाद भी बस स्टैंड के लिए जमीन स्थानांतरित नहीं हो पाई। कुमारसैन में बस स्टैंड की घोषणा मात्र आश्वासन तक ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एचआरटीसी के अधिकारियों की टीम ने कुमारसैन में बस स्टैंड के लिए खेपन कार्यालय के साथ शिक्षा विभाग की जमीन का चयन किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने भी हामी भर दी थी। बस स्टैंड के लिए खेपन कार्यालय के साथ प्राइमरी स्कूल और शिक्षा विभाग के स्टाफ के क्वार्टर की जगह पर डिमार्केशन भी की गई। इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। गौर फरमाने की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास होते हुए भी जमीन एचआरटीसी के नाम नहीं हो पाई। हरि प्रकाश वर्मा, पंडित शशिपाल डोगरा, राजीव अग्रवाल, अनिल गुप्ता, संजीव अग्रवाल आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी कुमारसैन में नया बस अड्डा नहीं बन रहा है। कुमारसैन में बस स्टैंड का होना जायज मांग है। लेकिन स्थानीय कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की घोषणा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

शिफ्ट होगा प्राथमिक स्कूल
कुमारसैन में बस स्टैंड के लिए खेपन कार्यालय के साथ प्राइमरी स्कूल और शिक्षा विभाग के स्टाफ क्वार्टर के भवन का चयन किया गया था, जिसकी डिमार्केशन भी की गई। प्राइमरी स्कूल के लिए अगला बाजार में पुराने थाना भवन का चयन किया गया था। यहां पर प्राइमरी स्कूल के लिए उपयुक्त स्थान और खेल मैदान की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


औपचारिकताएं हो रही पूरी : जगरनाथ
एचआरटीसी रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक जगरनाथ ने बताया कि कुमारसैन में बस स्टैंड के लिए स्थान का निरीक्षण उच्चाधिकारियों की ओर से किया गया है। जमीन ट्रांसफर और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें