फौजी मुंडा आई गया छुट्टी...गाने पर मचा धमाल
आईटीबीपी ने मस्तरंग में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की ली सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की 50वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मस्तरंग चौकी में बुधवार को 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डिप्टी कमांडेंट दौलत सिह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और जवानों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। इस दौरान मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित सभी 86 जवानों को बल की बढ़ोतरी, देश की रक्षा में वर्तमान परिवेश जैसे आतंकवाद सीमावर्ती क्षेत्रों की रक्षा, चुनावी ड्यूटी और आंतरिक सुरक्षा सच्ची निष्ठा और शौर्य के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डीजी आईटीबीपी आरके पंचनंदा, कमांडेंट मनीष कटारिया की तरफ से सभी जवानों सहित समारोह में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। समारोह में आईटीबीपी के जवानों ने पंजाबी, हरियाणवीं, हिमाचली, फिल्मी, पहाड़ी और किन्नौरी गानों की विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर हवलदार रोशन लाल ने पहाड़ी गीत फौजी मुंडा आई गया छुट्टी, प्रदीप कुमार नेगी ने वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग..., सौंगी चू बैनंग... हुसन पहाड़ों का.. और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी सहित कई अन्य गाने गाकर समां बांधा। इस अवसर पर एसआई जीडी प्रकाश चंद, एसआई राम प्रकाश, एएसआई जीडी थानाराम, हवलदार जीडी रोशन लाल, हवलदार प्रदीप कुमार नेगी, प्रीतम सिंह, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, सिपाही रविंद्र कुमार, अभिमन्यु, विनय प्रकाश, भीम सेन, अभिषेक, नरेश, प्रधान बटसेरी सीमा नेगी, उपप्रधान गोवर्द्धन सिंह नेगी, प्रधान रक्षम सुनीला नेगी, नारायण भगती नेगी, सरला देवी नेगी, सीमा नेगी, विनोद कुमार नेगी, चंद्र कांता नेगी, शिव कुमार नेगी, श्रवण नेगी और भूपेंद्र सिंह नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।