फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में सजी विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल से बताया वर्षा जल संग्रहण का महत्व
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में सजी विज्ञान प्रदर्शनी
अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने भी प्रयासों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के च्वाई स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक से बढ़ एक बेहतरीन मॉडल के माध्यम से दर्शकों की खूब प्रशंसा हासिल की। नन्हे वैज्ञानिकों ने वर्षा जल संग्रहण, फसल उत्पादन एवं प्रबंधन, संतुलित आहार, वर्षा शृंखला और प्राथमिक उपचार पर निर्मित मॉडल को प्रदर्शनी में रखा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व छात्र संघ च्वाई के कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रति जागरूक करने का कार्य सराहनीय है। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के हुनर को तराशने पर बल दिया जाता है जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। बच्चों ने ये सभी मॉडल छह दिन की छुट्टियों में घर पर तैयार किए हैं। इस अवसर पर अभिभावकों और अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की जमकर सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश, पूर्व छात्र संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, अध्यापक पवन, प्रीति, मंजू, अंजना, शीला, रोशना, सपना, मंजू और सतपाल समेत कई बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें