फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुच्छैर स्कूल में मनाया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुच्छैर में संविधान दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि, इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसको उधार का थैला कहा गया है। क्योंकि इसमें विश्व के विकसित राष्ट्रों के संविधानों से कई महत्वपूर्ण विशेषताएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


इस समय हमारा संविधान 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां का विस्तृत दस्तावेज है। अभी तक संविधान में 98 संशोधन किए जा चुके हैं। अंत में बुच्छैर विद्यालय समुदाय ने संविधान प्रस्तावना को शपथ के रूप में ग्रहण किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें