फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बीआरओ के 13 मजदूरों सहित 19 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में कोरोना वायरस के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में आए दिन बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों सहित स्थानीय लोग भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं, जबकि जिले में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 99 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि जिले में शुक्रवार को 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें चांगो पहुंचे बीआरओ के 13 मजदूर, दो सांगला, एक ब्रुआ, 2 टिडोंग परियोजना और एक व्यक्ति रिकांगपिओ में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि संक्रमित सभी लोगों को 10 दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है। बीते रोज जिले में 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिले में संक्रमण से अब तक 16 की मौत हो गई है। 54 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है, जो आईजीएमसी शिमला से आएगी।
शुक्रवार को जिले के 8 अस्पतालों में 586 लोगों को कोरोना का टीका लगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिकांगपिओ, सांगला, रक्षम, भावानगर, निचार, टापरी, पूह, चांगो में 586 लोगों को कोरोना वायरस से बचने का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें