फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर पंचायत समिति के 19 सदस्य आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पंचायत समिति हॉल में होगा शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव के बाद रामपुर पंचायत समिति के 19 नवनिर्वाचित सदस्य शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह खंड विकास अधिकारी कार्यालय के पंचायत समिति हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। पंचायत समिति के पीठासीन अधिकारी और एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिला परिषद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण 6 जून को शिमला में होगा। पंचायतीराज चुनाव के बाद नए जनप्रतिनिधियों की तैनाती हुई है। रामपुर पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों से चुनाव जीतकर आए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायतीराज सामान्य चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। शपथ ग्रहण के बाद ही पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन

रामपुर पंचायत समिति के 19 वार्डों से सदस्य चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 रचोली से इशा, वार्ड-2 शिंगला से सत्या देवी, वार्ड-3 किन्नू से भीष्म, वार्ड-4 देवठी से बुद्धि चंद और वार्ड-5 गोपालपुर से आशा देवी चुनकर आए हैं। वार्ड-6 धारगौरा से पूजा कुमारी, वार्ड-7 डंसा से मुरार कांत, वार्ड-8 लबाना सदाना से संजीव कुमार, वार्ड-9 देवनगर से विकास, वार्ड-10 तकलेच से वीर सिंह और वार्ड-11 दोफदा से कमलेश कुमार जीते हैं। वार्ड-12 सराहन से सुषमा देवी, वार्ड-13 नरैण से पुष्पा देवी, वार्ड-14 दत्तनगर से डिंपल शर्मा, वार्ड-15 मुनीश से नेक राम, वार्ड-16 त्यावल ज्यूरी से नीलम, वार्ड-17 झाकड़ी से कपिला, वार्ड-18 फांचा से रीतिका और वार्ड नंबर-19 कलेडा मझेवटी से सुनील दत्त पंचायत समिति सदस्य चुनकर आए हैं। शपथ ग्रहण के बाद ही पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें