अंजली राणा चुनी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
कन्या पाठशाला रोहड़ू में एनएसएस शिविर का समापन
स्रोत व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों की दी कई जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया है। शिविर के समापन समारोह में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रम स्रोतों के माध्यम से छात्रों को आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। शिविर में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंजली राणा को बेस्ट स्वयंसेवी के पुरस्कार से नवाजा गया।
स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुलक्षणा वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल प्रांगण एवं चिन्हित गांव दशालनी की साफ सफाई की। गांव में स्वच्छता एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया।
स्कूल के मीडिया प्रभारी डॉ. सतनाम खागटा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्यक्रम स्रोतों ने आवश्यक जानकारियां दीं। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था डॉ. गोपाल शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संगठन और इसके उद्देश्यों के बारे में छात्रों को बताया। शिविर के समापन समारोह के दौरान स्वंयसेवियों ने पहाड़ी नाटी, नेपाली नृत्य, भोजपुरी नृत्य सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान, सुभाष संघेल और रमेश बाल्टू भी उपस्थित रहे।