दिवान प्रधान, क्रांति बने वरिष्ठ उप प्रधान
रामपुर-ननखड़ी प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी गठित
कर्मचारियों की पे बैंड और ग्रेड पे जल्द जारी करने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ की बैठक में रामपुर और ननखड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से दिवान चंद चौहान को महासंघ का प्रधान और क्रांति लाल नेगी को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया।
बैठक का आयोजन वरिष्ठ प्रवक्ता सहायक रमेश चंद और कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रवक्ता मोहन लाल गौतम की अध्यक्षता में हुआ। शेष कार्यकारिणी में अमित कुमार को उप प्रधान, सचिव का पद दुर्गा सिंह और वित्त सचिव राजेश कुमार को बनाया गया। वहीं प्रेस सचिव अंमी चंद नेगी और सलाहकार इंद्र सिंह सुनैल और मदन मोहन शर्मा को चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जिला एवं प्रदेश प्रयोगशाला महासंघ का साथ देने का निर्णय लिया। वहीं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपनी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
ननखड़ी और रामपुर प्रयोगशाला महासंघ के प्रेस सचिव अंमी चंद नेगी ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर रामपुर और ननखड़ी खंड का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे के दौरान मांग पत्र सौंप चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की लंबित मांग पे बैंड और ग्रेड पे जल्द से जल्द जारी करने की मांग रखी गई थी।