फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
विज्ञापन

हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा में सालाना समारोह
विभिन्न स्पर्धाओं के मेधावी किए गए पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूम धाम से मनाया गया। वार्षिक समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
छात्रों की ओर से पेश किए गए आदिवासी नृत्य, पहाड़ी नाटियों, हरियाणवी गीत ‘हट जा ताऊ पाछे ने और देशभक्ति गीत ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, पंजाबी भंगड़ा और गुजराती डांडिया आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कूल छात्र दिवेश कांटा के नेतृत्व में गोजु रयु शिगो कोन कराटे मार्शल आर्ट प्रदर्शन को दिया गया। दिवेश ने मार्शल आर्ट के करतब दिखाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष रखी। कार्यक्रम के अंत में मेधावियों छात्रों में आदित्य कांटा और मुनीश औक्टा को वालीबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए, दिवेश कांटा, पल्लवी चवालटा व उत्कर्ष खांगटा को कराटे की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने, साहिल व तौफीक को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने और ओशीन राठौर को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में आक्षी कांटा, सेजल शर्मा, समृद्धि गुप्ता, रितिका रूपटा, शिवानी रूपटा, सुशांत राठौर, रजत चौहान को प्रमाण पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल, दंत चिकित्सक डॉ. अनिल अचटा, स्वास्थ्य अधिकारी नेरवा डॉ आकांक्षा, गोजु रयु शिगा कोन कराटे की रेफरल कोच रेखा पंवार, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र भीमटा, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान, प्रियतमा, डीपीई सोहन कल्याण और नरेश दासटा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें