फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतनगर में छात्रा वर्ग की अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तनगर में छात्रा वर्ग की
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलें शुरू
शिमला के 30 स्कूलों की 235 छात्राएं दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में वीरवार से छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त डीपीई जगत जोगटा ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 30 स्कूलों से आई 235 छात्रा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को दत्तनगर में छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 मुख्य खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में भाग ले रही 235 छात्रा खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी। मंच का संचालन वरिष्ठ डीपीई अमर डोगरा ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हाकी, फुटबॉल, बाक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं खिलाड़ियों को दीं। इस मौके पर हरी चौहान, प्रमोद चौहान, वीके धवन, वीर भगत, संजय नेगी, शमशेर चौहान, एमआर सांख्यान और लाल चंद कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें