फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ोग में महिलाओं और पुलिस ने छेड़ा भांग उखाड़ो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ोग में महिलाओं और पुलिस
विज्ञापन

ने छेड़ा भांग उखाड़ो अभियान
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बढ़ोग पंचायत के तहत आने वाले बढ़ोग गांव में महिलाओं और पुलिस ने संयुक्त रूप से भांग उखाड़ो अभियान छेड़ा। पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस प्रशासन, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट किया। इस दौरान प्रधान कर्म सिंह मेहता ने बताया कि यह अभियान अगले पांच दिनों तक ग्राम पंचायत बढ़ोग के विभिन्न गांव में चलेगा तथा ग्राम पंचायत के संपूर्ण क्षेत्र को प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान में ग्राम पंचायत बढ़ोग के अध्यक्ष कर्म सिंह मेहता, वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार, बिंदी देवी, महिला मंडल बढ़ोग की प्रधान शुक्री देवी, सचिव इंदिरा देवी, महिला मंडल बढ़ोग, सदस्य निर्मला, शिवदासी मीरा, चूड़ी देवी, महिला मंडल शाकला की प्रधान आशा, सदस्य कल्पना और प्रकाश और देवी सिंह के अतिरिक्त पुलिस थाना ननखड़ी के पुलिस कर्मचारियों ने भांग के पौधे उखाड़कर नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें