फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरैण-दलोग मार्ग दलदल में तबदील

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैण-दलोग मार्ग दलदल में तबदील
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर हो रही वाहनों की आवाजाही
सेब सीजन चर्म पर, धक्के मार कर निकाली जा रहीं सेब से लदी गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की नरैण-दलोग सड़क कीचड़ में तबदील होने से क्षेत्र के बागवान खासे परेशान हैं। जहां पहले भारी बारिश ने बागवानों को खासा सताया, वहीं अब नरैण-दलोग संपर्क मार्ग दलोग गांव के समीप दलदल होने के चलते लोगों को डरा रहा है। वाहन मालिक उक्त सड़क पर जान जोखिम में डालकर वाहन ले जा रहे हैं। खासकर बागवानों को सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुुंचाने के लिए वाहनों को धक्के मार कर निकालना पड़ रहा है। वहीं वाहन मालिक भी आवाजाही करने से कतरा रहे हैं।
करीब तीन साल पूर्व दलोग के समीप से मंढोग गांव के लिए सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण से निकले मलबे को संबंधित ठेकेदार ने एक नाले में ठिकाने लगाया था, जिसका खामियाजा हर बरसात में क्षेत्र के बागवानों सहित आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। नरैण पंचायत के दलोग गांव के इंद्रजीत कायथ, प्रताप चौहान, प्रेमराज ठाकुर, दिवान चौहान, दीपक ठाकुर, सतवीर कायथ, बंटी कायथ, देविंद्र भलूनी, विनोद भलूनी, देशराज कायथ और रोहित चौहान सहित अन्य बागवानों ने कहा कि गांव के समीप सड़क दलदल में तबदील होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंढोग गांव को सड़क निर्माण से निकले मलबे को ठेकेदार ने नाले में डंप कर रखा है और हर बरसात में यह मलबा सड़क पर पहुंचता है, इस कारण बागवानों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने और नाले में क्रेेटवाल लगाने की मांग उठाई है। उधर, लोनिवि रामपुर के एक्सईएन पीआर नेगी ने बताया कि संबंधित जेई को सड़क मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें