फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागेराम राणा बने कारदार संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भागे राम राणा बने कारदार संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन

देवी-देवता कारदार संघ खंड आनी की बैठक
सौंकीराम उपाध्यक्ष, जवाहर बने महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। देवी-देवता कारदार संघ खंड आनी की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसहमति से चुनाव करवाया गया, जिसमें आनी कारदार संघ का अध्यक्ष देवता कोट भझारी खणान के कारदार भागेराम राणा को चुना गया है। इसके अलावा जोगेश्वर महादेव दलाश के कारदार सौंकीराम को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए जवाहर ठाकुर, कोषाध्यक्ष किशन चंद, सह सचिव खूबराम, जिला प्रतिनिधि बृज लाल और इंद्र सिंह ठाकुर को चुना गया है।
बैठक का आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष रामानंद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी लीला चंद ठाकुर ने कहा कि आनी खंड की 32 ग्राम पंचायतों में प्राचीन एवं ऐतिहासिक देव स्थल मौजूद हैं, जिनकी अपनी परंपरा संस्कृति आज कायम है। मेलों त्यौहारों उत्सवों भारतीय हिंदू संस्कृति में देवी देवताओं की अहम भूमिका होती है। हर क्षेत्र में देवी देवताओं के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कारदार काम करते हैं, इन्हीं के अधीन कमेटी सदस्य आदि कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आनी कारदार संघ के नए अध्यक्ष भागेराम राणा के अनुसार आनी क्षेत्र और हर गांव के देवी-देवताओं के विकास को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आनी मुख्यालय में देवसदन के निर्माण के बारे मेें भी सरकार को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया जाएगा। बैठक में कुल्लू जिला देवी-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष जयचंद ठाकुर, नारायण, कमलेश शर्मा, बालचंद, कौंर सिंह, खिमराज, लाभदास, प्रताप, मंगत राम, रामानंद, शुकरू, मोहर सिंह, डालन, लीला चंद, सोहन लाल और दौलत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें