जुब्बल। क्षेत्र के विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकना समाज के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विधायक नरेंद्र बरागटा सोमवार को बखोल स्कूल में चल रही स्कूलों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बनाए रखने और खेलों को आगे बढ़ने के लिए सरकार की ओर से पूरा प्रोत्साहित किया जाएगा। खिलाड़ियों के खेल के मैदान में उतरने की प्रतिस्पर्धा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। हार और जीत से जीवन में चुनौतियों को सामना करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विधायक ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बखोल स्कूल को 11 हजार की राशि देने का ऐलान किया।
इस दौरान एसडीएम ठियोग मोहन दत्त शर्मा तहसीलदार कोटखाई, रवीश चंदेल, स्थानीय प्रधान अनंत राम, उप प्रधान कमल, बीडीसी सदस्य इंदु दिवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, अटल बिहारी कॉलेज के निर्देशक रावेंद्र चौहान, यशबीर जस्टा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा राकेश डोगरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, सोशल मीडिया राजीव मेहता, देविंद्र श्याम, सुंदर डोगरा, हेमंत भारती, मुन्ना लाल चौहान, सिकंदर और सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।