फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूह में किसानों के लिए लगेगा कृषि मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देने के लिए पूह में जून में कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। यह बात जनजातीय विकास, कृषि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने स्पीलो में आयोजित जन समस्या कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पूह से केलंग और कानम से चंडीगढ़ के लिए जल्द बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

नेसंग पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि वह सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंचायत कार्यालय में उपलब्ध रहे, ताकि पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान पूह खंड की 24 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सड़क, स्पेन, खेल मैदान और अन्य समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने इन समस्याओं को जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा चारंग गांव के लोगों ने आए दिन बिजली की समस्या से हो रहे परेशानी के बारे में अवगत करवाया। आपदा के दौरान खतरे को देखते हुए नेसंग गांव के लोगों ने गांव को कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बसाने की मांग रखी। मंत्री ने एडीएम पूह को निदेश दिए कि नेसंग गांव में जहां पर आपदा से खतरा नहीं है, वहां पर जगह तलाश करे। उन्होंने आसरंग में संचार सुविधा को ठीक करने के लिए निजी कंपनी का टावर लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कई समस्याएं मौके पर ही निपटाईं। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर प्रतिश्वरी नेगी, एडीएम पूह मोहन सैनी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें