फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार योजनाएं बनीं, पर पानी नहीं मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
चिड़गांव तहसील के बडियारा में करीब 40 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विभाग की ओर से गांव के लिए चार पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं। इसके बाद भी लोगों को जल संकट से छुटकारा नहीं मिल सका। ग्रामीण इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर शिक्षा मंत्री तक कर चुके हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

बडियारा निवासी जयलाल भंडारी ने दस दिन पहले शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बांका राम, राम प्रकाश, ईश्वर सिंह, राम सिंह आदि ने कहा कि बीते कई सालों से बडियारा में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना हरिजन बस्ती बडियारा, बखोली बडियारा एक व दो, जांगला बडियारा बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पानी बडियारा पहुंचने से पहले ही बांटा जा चुका है। ऐसे में लोगों को दूरदराज क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। प्रभावशाली लोगों को ही पानी दिया जा रहा है। फील्ड के कर्मचारी अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता को वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने सरकार व उच्च अधिकारियों से पेयजल संकट की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन एसपी शर्मा ने कहा कि बडियारा से लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। एसडीओ को निर्देश दिए कि यहां के लिए स्त्रोत से नई लाइन की व्यवस्था की जाए। बडियारा के लिए सुचारु पेयजल योजना के लिए शीघ्र व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें