फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बनेगा विशेष केजुअल्टी वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में 10 माह के बाद आरकेएस की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने अस्पताल प्रबंधन की जमकर क्लास ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर अस्पताल की व्यवस्था सुधारनी है तो सभी को अपना काम नियमानुसार करना चाहिए। कहा कि आरकेएस की कमियों को अस्पताल प्रबंधन जल्द दूर करे।
विज्ञापन

आरकेएस की राशि को मरीजों की सुविधा पर खर्च किया जाए। डॉ. जिंदल ने कहा कि जल्द ही आपातकाल कक्ष के साथ एक अन्य विशेष केजुअल्टी वार्ड बनाया जाएगा। इसमें डॉक्टर से लेकर नर्स और अन्य स्टाफ 24 घंटे सेवाएं देंगे। इस वार्ड को जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा। एसडीएम ने मरीजों को दी जाने वाली पर्चियों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में जो मरीज आ रहा है, वह हर बार नई पर्ची बनाएगा, ताकि अस्पताल प्रबंधन के पास पूरा रिकॉर्ड रहे। अस्पताल में जनरेटर को एक माह में ठीक किया जाए। साथ ही इस जनरेटर से ओपीडी वाली इमारत को जोड़ने की बात कही गई। छह माह के भीतर सोलर गीजर को दुरस्त करें। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए अस्पताल का अनुमानित बजट 54 लाख है। एसडीएम ने बैठक में कई अन्य सुझाव दिए, ताकि अस्पताल के खर्चे को कम किया जा सके। बीएमओ डॉ. आरएस नेगी ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का सही रिकॉर्ड व जानकारी उन्हें दे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एंबुलेंस सेवाओं को आपातकाल के लिए आउटसोर्स किया जाएगा, ताकि अस्पताल की एंबुलेंस न मिलने पर मरीजों को दिक्कतें पेश न आए। जन औषधि केंद्र को जल्द से जल्द खोलने पर भी सहमति हुई। कहा कि एक वर्ष के भीतर भी अस्पताल प्रबंधन न तो मुख्य गेट पर गुमटी लगा पाया और न ही अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए संबंधित डॉक्टरों की सूची व उस ब्लॉक में मिलने वाली सुविधाओं का बोर्ड लगा पाया। इस दौरान सीडीपीओ अजय, बीडीओ प्रताप चौहान, बीपीओ शशिबाला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें