फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से हादसे का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
कूड़ेदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नगर परिषद ठियोग के वार्ड नंबर तीन मेें लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां भी अन्य वार्डों की तरह कई सुविधाएं नहीं हैं। वार्ड तीन में अतिक्रमण, गंदगी का आलम है। खुले में गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बस अड्डा ठियोग के साथ लगती कॉलोनी के एक ओर कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं, वहीं स्थानीय लाइब्रेरी के साथ बने शौचालय गंदगी से अटे हैं। ऐसे में लोग इनका प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
सुनील शर्मा ने बताया कि शौचालय में गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा एनएच पर अतिक्रमण के कारण स्कूली बच्चों का चलने में मुश्किल हो रही है। अतिक्रमण से हर समय हादसे का खतरा बन रहता है। विनित सूद ने बताया कि पीने के पानी के पाइप जगह-जगह टूटे हुए हैं, जिससे काफी पानी बर्बाद होता है। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। बस अड्डे के साथ लगती पूरी कॉलोनी में कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़े से बीमारी फैलाने का खतरा बना रहता है। सुशांत थापर ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों से दिन भर जाम लगा रहता है। स्थानीय प्रशासन एवं नगर परिषद को शहर में पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। मनीत खनाल ने बताया कि ढाई वर्ष पहले नगर परिषद की नई कार्यकारिणी चुनकर आई थी। लेकिन उनके घर के लिए आज तक रास्ता नहीं बन सका। उन्होंने नगर परिषद से जल्द रास्ते के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में कमी नहीं : शांता
वार्ड तीन की पार्षद एवं नगर परिषद अध्यक्ष शांता शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर कोई कमी नहीं रखी गई है। जगह-जगह पर बैठे मोमो, चाउमिन वालों के कारण भी गंदगी फैल रही है। नगर परिषद उन पर जल्द जुर्माना लगाएगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें