फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा कालेज में मनाया वाषिज्ञक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर चहके मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

नेरवा कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल/नेरवा।
राजकीय महाविद्यालय नेरवा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य एचके ठाकुर ने की। इसके चलते साल भर की उपलब्धियों के लिए मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर होनहार विद्यार्थी चहक उठे। छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्रों ने पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाया। नाटकों के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत किया। नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह के दौरान मेधावी नैना, शीतल, सीता, डिंपल, मुकेश, अवंतिका, कृतिका, दीक्षा, बसंती, हरीश, राहुल, मेहुल, विनोद और अमंदा आदि को पुरस्कृत किया। इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी शिमला के एचआर सुरेंद्र कुमार व एरिया मैनेजर सतीश चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने महिंद्रा स्कॉलरशिप के तहत महाविद्यालय के दस अव्वल छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप कंपनी की तरफ से दस-दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। कॉलेज प्राचार्य एचके ठाकुर ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय चौपाल के पीटीए अध्यक्ष बीएम नेगी, प्रो. चिरंजी लाल, नरेंद्र नेगी, शाम सिंह, विकास, अरुण, रविंद्र, आरपी कांटा, विदुषी औक्टा, अनिता समटा, अनिता रांटा, सुरेंद्र शर्मा, लोक निर्माण उपमंडल नेरवा के सहायक अभियंता योगेश, डीडी जस्टा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें