फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे क्रिसमस डे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर दो दिन तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम रामपुर के ल्हासा के पास मनाया जाएगा। ग्रेट कमीशन प्रेयर फेलोशिप चर्च रामपुर के पास्टर कमलेश नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में रामपुर के अलावा धुल्ट, नित्थर, उरटू, लूहरी, चकटी, देलठ, बासी, पाली 12/20 क्षेत्र, मघारा, और किन्नौर के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोग प्रभु यीशु के संदेश को सुनेंगे। रविवार को सुबह प्रार्थना सभा होगी और इसके बाद रात्रि आठ से 12 बजे तक पवित्र रात्रि का आयोजन होगा। 12.1 पर प्रभु यीशु के जन्मदिन पर पहला केक काटा जाएगा। इसके बाद प्रवचन दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रेट कमीशन प्रेयर कमीशन फेलोशिप चर्च रामपुर के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में जीतराम भंडारी, लायक राम, प्रताप सिंह, राजीव डोगरा, रमेश, हरदयाल सिंह, श्यामानंद, मंगत राम, सागर नेगी, ज्ञानू नेगी, गीता देवी, अजय नेगी, जसपाल सिंह, नरेंद्र नेगी, प्रेम चंद, पूना राम, दीप चंद, भोगाराम और ज्योति लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें