फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावानगर में रोगी वाहन न होने से मरीज परेशान

विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में गर्माया स्टाफ की कमी का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर(किन्नौर)।
सीएचसी भावानगर की रोगी कल्याण समिति की बैठक परिधि गृह भावानगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने की। बैठक में विभागों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

बैठक में पूर्व में लिए निर्णयों का अवलोकन किया गया। बैठक में अस्पताल में लंबे समय से चल रही स्टाफ की कमी पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अभी तक कई कार्यों पर किए खर्च का ब्योरा भी बैठक में पेश किया गया। इस दौरान अस्पताल में रोगी वाहन की कमी का मुद्दा भी जोर शोर से उठा। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस विषय में अवगत करवा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अस्पताल में पेश आ रही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भावानगर अस्पताल में इस समय कोई भी रोगी वाहन नहीं है। इसके चलते मरीजों को खास कर रात के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा निचार, रूपी, मीरू, टापरी और निगुलसरी आरकेएस की बैठक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर बीएमओ डॉ. ब्रह्मजीत, सीडीपीओ देव भगत, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र, बीडीसी चेयरपर्सन मीरा नेगी, निचार पंचायत प्रधान बसंती, सुंगरा पंचायत उपप्रधान राकेश नेगी सहित विभिन्न अस्पतालों से आए चिकित्सा अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें