छात्रों को मिला मेहनत का फल
मांदल स्कूल में साल भर की उपलब्धियों के लिए मेधावी नवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)।
फाइव स्टार पब्लिक स्कूल मांदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय निवासी कर्मचंद चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न फिल्मी गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य भोपाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नव्या, प्रणिका, अनुभव, नमन, रिशव, काव्य दुल्टा, कनव, अभिनव, किंजल, यशवी, आस्था, सिमरन, अभय, अन्नया, आरव, प्रतीक्षा, अनवीशा, मुकुल, तान्या, हिमांशी, दीक्षित, आंचल को पुरस्कृत किया गया। खेलों व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने पर मेहुल, आयुष, अभय, सुधांशु, मुकुल, दिव्या चौहान, हर्षल शर्मा, नितिन, विपुल झोबटा, सानवी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन महेंद्र शर्मा सहित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।