फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी अधर में लटकी है सरस्वतीनगर की सीवरेज योजना

विज्ञापन
सीवरेज याोजना के बेकार पड़े पाइप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुब्बल (रोहड़ू)। सरस्वतीनगर में बीते छह वर्षों से सीवरेज योजना का कार्य लटका हुआ है। सरस्वतीनगर प्रदेेश की पहली ऐसी पंचायत है, जो सीवरेज योजना से जुड़नी है। लेकिन योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। करोड़ों रुपये की योजना का कार्य अधर में होने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। सीवरेज योजना एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनी हुई है। चुनावी सभाएं तो नेता रोज कर रहे हैं। लेकिन अधर में लटकी योजना के बारे में कोई बात नहीं की जा रही है। जन समस्याओं का मुद्दा नेताओं के भाषणों से नदारद है। विकास की बात को भाषणों में जमकर की जा रही है। लेकिन अधर में लटके कार्य कब पूरे होंगे, इस पर चर्चा करने से नेता बच रहे हैं। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास वर्ष 2011 में किया था। सीवरेज योजना के टेंडर लगाकर कार्य भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन कार्य आज अधर में लटका हुआ है। योजना के तहत सरस्वतीनगर पंचायत सहित थाना पंचायत के घेंष्टा व खोणी गांव को भी सीवरेज से जोड़ने की योजना थी। सरस्वतीनगर में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय स्थित है। 50 से अधिक दुकानें स्थित हैं। यहां पर हजारों लोग क्वार्टरों में रहते है। सरस्वतीनगर कॉलेज सहित आधा दर्जन सरकारी व पब्लिक स्कूल हैं। ऐसे में सीवरेज लाइन का होना काफी जरूरी है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीवरेज योजना के लिए पाइपें भी पांच वर्ष पहले पहुंचा दी गई थी। लेकिन अभी तक उन पाइपों को जोड़ा तक नहीं गया है। सीवरेज योजना का किसी को भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


काम पड़ा है ठप
स्थानीय निवासी रूपिंद्र रावत का कहना है कि सरस्वतीनगर पंचायत को सीवरेज लाइन से जोड़ना आवश्यक है। पंचायत को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य भी वर्ष 2011 में शुरू हो गया था।

विकास कार्य में बाधा
हरीश केस्टा ने कहा कि सीवरेज योजना को राजनीतिक द्वेष की भावना से लटकाया गया है। सीवरेज लाइन का कार्य अभी तक पूरा हो जाना चाहिए था, जिससे लोगों को सुविधा मिलती।
विज्ञापन


कोई नहीं उठा रहा मुद्दा
राकेश राज्टा का कहना है कि सरस्वतीनगर पंचायत में सीवरेज योजना का कार्य लंबे समय से चल रहा है। लेकिन योजना आज तक अधर में हैं। इसे पूरा करने का मुद्दा कोई नहीं उठा रहा है।

योजना लटकाना गलत
राकेश वर्मा ने बताया कि सीवरेज योजना से सरस्वतीनगर पंचायत सहित आसपास के गांव को भी काफी लाभ पहुंचना था। मल निकासी योजना अधर में लटका दी गई है, जो कि गलत है।

योजना जल्द होगी पूरी : मंदीप
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता मंदीप गुप्ता ने बताया कि सीवरेज योजना का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही योजना का कार्य पूर्ण किया जाएगा।

पूरी होगी योजना : बरागटा
पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सरस्वतीनगर को करीब पांच करोड़ रुपये की सीवरेज लाइन की योजना भाजपा ने दी थी। भाजपा सरकार सत्ता में आते ही योजना को पूरा करेगी।
विज्ञापन


लाइन का कार्य जारी : रमेश
जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा है। आईपीएच विभाग लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें