फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 12 प्रथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नन्हार स्कूल में शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
14 केंद्रीय स्कूलों के होनहार दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

25वीं खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता ननहार में शुरू
खेलों के साथ होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। बारह वर्ष से कम उम्र के छात्रों की प्राथमिक स्कूलों की 25वीं खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता चौपाल के ननहार में आरंभ हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ चौपाल से जिला परिषद सदस्य अनिता किमटा ने किया। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता में चौपाल खंड के 14 केंद्रीय स्कूलों से साढ़े चार सौ छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाली के उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य अनिता किमटा ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शारीरिक विकास के लिए छात्रों का खेलो में भाग लेना अति आवश्यक है। वहीं खंड खेल प्रभारी अमर चंद शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा शिरकत करेंगे। प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनीश किमटा, वरिष्ठ नागरिक रोशन किमटा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें