फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ स्कूलों के 250 विद्यार्थी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चौपाल की खेलकूद प्रतियोगिता स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में चौपाल ब्लॉक के नौ स्कूलों के लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल के प्रधानाचार्य हरि राम शर्मा ने किया। मार्चपास्ट में भारत पब्लिक स्कूल चौपाल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को अनुशासन में रह कर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना जरूरी है। खेलों से मनुष्य का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। दो दिन तक वॉलीबाल, खो-खो, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सीता राम ठाकुर, जितेंद्र चौहान, वरिष्ठ नागरिक अतर सिंह ठाकुर, रविंद्र मेहता, कमलेश चौहान, राजेश चौहान, सुंदर मलिक, सोमेश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, अनिल भरमाइक, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र अजटा, एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, दिनेश नेगी, प्रिंसिपल लिविंग वैल्यू पब्लिक स्कूल चौपाल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र जुरटा, प्रिंसिपल रीमा शर्मा, लोकिंद्र चौहान, राजेश्वर नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें