फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस कार्यों की पहल की मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने डॉ. रामलाल मारकंडा ने शुक्रवार को रिकांगपिओ में परियोजना सलाहकार समिति जिला किन्नौर की बैठक की अध्यक्षता की। मारकंडा ने परियोजना सलाहकार समिति के तहत होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कहा कि दो मई को जिला किन्नौर में कृषि कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को कृषि के तहत प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग को आम जनता को पॉवर टिलर, पॉवर स्प्रींकलर आदि के बारे जागरूक करने का आह्वान किया। मंत्री ने हर विभाग से आने वाले दिनों में 10 कार्यों की पहल की जानकारी 15 दिनों के अंदर उन्हें भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने उपायुक्त किन्नौर को हर माह सभी विभागों के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने पर भी बल दिया। किन्नौर में जनमंच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और अधिकारी सीधे तौर पर जनता को कार्यों का जवाब देगी। मारकंडा ने पूह खंड के लोगों की सुविधा के लिए पूह में शवगृह का कार्य शीघ्र करने को कहा। उन्होंने विभागों से कहा कि वे उपलब्ध बजट के अनुसार ही अपनी कार्ययोजना बनाए और उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। इसके बाद कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री ने रिकांगपिओ बचत भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए। भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, स्विटी द्वितीय, तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आकाश प्रथम, निशांत द्वितीय और अर्जुन तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में पूजा प्रथम, शिवानी द्वितीय और रीना तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में लाविशा प्रथम, तनिशा द्वितीय, सविता तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में स्नेह प्रथम, नेहा द्वितीय और चंद्रीका तृतीय स्थान पर रही। इससे पूर्व मंत्री ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद, एसपी साक्षी वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रितेश्वरी नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें